बुलंदशहर: स्कूल बस की चपेट में आकर 7 साल की मासूम की मौत, बस में नहीं था हेल्पर, परिजनों ने की सख्त कार्रवाई की मांग

बुलंदशहर

बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद क्षेत्र में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में स्कूल बस की चपेट में आकर 7 वर्षीय छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय बस में हेल्पर मौजूद नहीं था।

 

मिली जानकारी के अनुसार, माधोगढ़ निवासी दिव्यांशी पुत्री अमित रोजाना की तरह सोमवार सुबह जाड़ौल स्थित देव विद्या इंटर कॉलेज जाने के लिए स्कूल बस में सवार हुई थी। जय रामपुर कुड़ैना के निकट दिव्यांशी कुछ सामान लेने के लिए बस से उतरी थी।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सामान लेकर वापस बस में चढ़ते समय चालक ने अचानक बस चला दी। इससे दिव्यांशी बस के नीचे आ गई और कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस दर्दनाक घटना के बाद कोतवाली प्रभारी सुदेश कुमार अत्यंत भावुक नजर आए। उन्होंने बच्ची के शव को स्वयं गोद में उठाकर पोस्टमार्टम के लिए गाड़ी तक पहुंचाया।

 

हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने लापरवाह स्कूल संचालक के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि बस में हेल्पर की तैनाती न होने से यह हादसा हुआ। परिजनों ने मांग की है कि भविष्य में किसी और मां की गोद सूनी न हो, इसके लिए दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.