जौनपुर
जौनपुर दीवानी न्यायालय अधिवक्ता संघ जौनपुर के वरिष्ठ और सम्मानित अधिवक्ता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट का आज प्रातः 5 बजे निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से अस्वस्थ चल रहे थे। दो दिन पूर्व ही उनकी पुत्रवधू का भी देहांत हुआ था, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
इस दोहरे वज्रपात से अधिवक्ताओं और कायस्थ समाज में शोक की लहर है। दिवंगत अधिवक्ता का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास ‘पक्का पोखरा, खरका कॉलोनी’ में रखा गया है। अंतिम संस्कार हेतु शव यात्रा उनके आवास से सुबह 10 बजे रामघाट, जौनपुर के लिए प्रस्थान करेगी।
बता दें कि वे अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (युवा शाखा) के युवा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव के पूज्य पिता थे। अंतिम संस्कार व अन्य जानकारी के लिए धर्मेंद्र श्रीवास्तव से उनके मोबाइल नंबर +91 98395 67058 पर संपर्क किया जा सकता है। ईश्वर पुण्यात्मा को शांति दें
।













