बुलंदशहर डायट प्रवक्ता डॉ. ललित यादव का IIM अहमदाबाद में चयन, 5 दिवसीय प्रशिक्षण में लेंगे हिस्सा

बुलंदशहर

 

जनपद बुलंदशहर के गुलावठी से जुड़े डायट प्रवक्ता डॉ. ललित यादव का देश के शीर्ष संस्थान आईआईएम अहमदाबाद में प्रशिक्षण हेतु चयन हुआ है। डॉ. यादव 13 से 17 तारीख तक आयोजित पांच दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम में प्रतिभाग करेंगे।

 

इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों की क्षमता निर्माण करना है, जिसका सीधा लाभ जनपद बुलंदशहर के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को मिलेगा। आईआईएम अहमदाबाद जैसे राष्ट्रीय स्तर के संस्थान से प्राप्त ज्ञान और नवाचारों को वह जिले के विद्यालयों में लागू कर शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने का प्रयास करेंगे।

 

डॉ. ललित यादव वर्तमान में बुलंदशहर में प्रवक्ता डायट के पद पर कार्यरत हैं। जिले में निर्वाचन, जनगणना और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशिक्षण कार्यक्रमों में सहायक प्रभारी अधिकारी के रूप में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके सराहनीय योगदान के लिए उन्हें पूर्व में कई बार जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सम्मानित भी किया जा चुका है।

 

जनपद के उप शिक्षा निदेशक दिनेश कुमार ने डॉ. ललित यादव को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि डॉ. यादव एक कर्मठ और मेहनती व्यक्ति हैं। उनके अहमदाबाद से लौटने पर जनपद के सभी शिक्षकों को इस प्रशिक्षण का सीधा लाभ मिलेगा। ज्ञात हो कि डॉ. ललित यादव मूल रूप से हापुड़ जिले के निवासी हैं।

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.