बलिया
बलिया मदरसा दारुल उलूम के संस्थापक एवं प्रसिद्ध इस्लामी विद्वान मौलाना सज्जाद रशीदी साहब का निधन हो गया। उनके इंतकाल की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके चाहने वालों, विद्यार्थियों और सामाजिक-धार्मिक लोगों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मौलाना सज्जाद रशीदी ने दीनी तालीम के प्रचार-प्रसार और समाज के मार्गदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। मदरसा दारुल उलूम की स्थापना कर उन्होंने शिक्षा की जो मशाल जलाई, उससे अनेक विद्यार्थियों ने लाभ प्राप्त किया। उनकी दीनी, तालीमी और इस्लाही सेवाओं को हमेशा याद किया जाएगा।
परिजनों के अनुसार, मरहूम की जनाजे की नमाज सोमवार को नमाज-ए-जुहर के बाद दोपहर 2 बजे मदरसा दारुल उलूम सरकारे आसी के सहन में अदा की जाएगी। इसके बाद उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
मौलाना के निधन पर क्षेत्र के लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए उनके लिए दुआ-ए-मगफिरत की और शोक संतप्त परिवार को सब्र अता करने की दुआ की।












