बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ी समस्याओं और किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार 3 जुलाई को गांव बेलोठ की प्राइमरी पाठशाला पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ी समस्याओं और किसानों के अन्य मुद्दों को लेकर शुक्रवार 3 जुलाई को गांव बेलोठ की प्राइमरी पाठशाला पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने की।
बैठक में तहसीलदार शिकारपुर गौरव बिश्नोई, कानूनगो प्रदीप कुमार व तहसील के अन्य कर्मचारियों के साथ याकूबपुर और बेलोठ गांव के सैकड़ों किसान व युवा साथी मौजूद रहे।

चर्चा के दौरान किसानों ने ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से उत्पन्न हो रही समस्याओं को तहसीलदार के सामने रखा। साथ ही जमीन के बैनामों में आई त्रुटियों को ठीक कराने की मांग उठाई। गांव के युवा साथियों ने खेल के मैदान/स्टेडियम बनाने की मांग की, जिस पर तहसीलदार गौरव बिश्नोई ने जल्द कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
तहसीलदार ने किसानों को आश्वस्त किया कि बैनामा संबंधी जो भी त्रुटियां हैं, उन्हें ठीक कर जल्द से जल्द बैनामे किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रशासन हर संभव किसानों के साथ खड़ा है।
इस अवसर पर किसानों ने तहसीलदार को तीन ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में बुलंदशहर-शिकारपुर मार्ग पर ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से उतरने-चढ़ने के लिए रास्ता, अंडरपास व सर्विस रोड बनाने तथा वोटर लिस्ट 2026 की ग्राम पंचायत सूची में छूटे हुए नामों को दोबारा जोड़ने की मांग की गई।
बैठक के अंत में भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक जिंदाबाद के नारे लगे। पूरे समय किसान और प्रशासन के बीच सकारात्मक वार्तालाप का माहौल रहा।
बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़: स्कूल में चोरी करने वाला शातिर बदमाश पिंकल गोली लगने से घायल, अवैध तमंचा व चोरी का माल बरामदhttps://t.co/kLWfHpz7Fv
— Voice of News 24 (@VOfnews24) July 3, 2026













