सिद्धार्थनगर: UPTET परीक्षा को लेकर एक्शन में डीएम-एसपी; जयकिसान इण्टर कालेज केंद्र का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाएं जांची

सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर का जिला प्रशासन धरातल पर उतर कर कमान संभाल रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) को पूरी तरह पारदर्शी, सुरक्षित और शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सिद्धार्थनगर का जिला प्रशासन धरातल पर उतर कर कमान संभाल रहा है। इसी क्रम में मंगलवार, 30 जून को जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. अभिषेक महाजन द्वारा संयुक्त रूप से जयकिसान इण्टर कालेज, सकतपुर सनई परीक्षा केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

अधिकारियों के इस औचक निरीक्षण से परीक्षा केंद्र प्रबंधन और तैनात कर्मियों में पूरी तरह मुस्तैदी का माहौल देखा गया।

बिजली, सीसीटीवी और बैठक व्यवस्था का बारीकी से लिया जायजा

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्र के चप्पे-चप्पे को बारीकी से परखा। अधिकारियों ने केंद्र पर निम्नलिखित मूलभूत सुविधाओं और सुरक्षा मानकों की गहन समीक्षा की:

हाईटेक सुरक्षा: परीक्षा कक्षों में लगे सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, उनके कवरेज एरिया और कंट्रोल रूम की सक्रियता को देखा।

बुनियादी सुविधाएं: भीषण गर्मी को देखते हुए परीक्षा केंद्रों पर निर्बाध बिजली आपूर्ति, पंखों की स्थिति और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता को जांचा।

सिटिंग प्लान: परीक्षार्थियों के बैठने के स्थान (सीट व्यवस्था) का अवलोकन किया, ताकि परीक्षा के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग और आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन हो सके।

लापरवाही पर मिलेगी सख्त सजा, जिम्मेदारों को दिए कड़े निर्देश

निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी.एन. ने केंद्र व्यवस्थापक और संबंधित प्रभारियों को सख्त लहजे में निर्देशित किया कि परीक्षा के दिन परीक्षार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने चेताया कि यदि किसी भी स्तर पर कोई तकनीकी या प्रशासनिक लापरवाही पाई गई, तो संबंधित के खिलाफ तत्काल कड़ी दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

वहीं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने परीक्षा केंद्र की वाह्य व आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय पुलिस अधिकारियों को मुस्तैद रहने और संदिग्धों पर पैनी नजर रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

 

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.