बलिया
उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया के एक होनहार खिलाड़ी के सपनों को नई उड़ान दी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने बलिया के एक होनहार खिलाड़ी के सपनों को नई उड़ान दी है। मंत्री ने नगर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर निवासी प्रतिभाशाली निशानेबाज (शूटर) अर्राफ अली को करीब ₹3.50 लाख की अत्याधुनिक जर्मन मेड शूटिंग राइफल भेंट की। इस अत्याधुनिक राइफल को पाकर खिलाड़ी के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी और उन्होंने इसे अपने खेल जीवन का सबसे बड़ा तोहफा बताया।
खेल महाकुंभ में किया वादा किया पूरा
अर्राफ अली काफी प्रतिभाशाली निशानेबाज हैं, लेकिन आधुनिक और बेहतर राइफल न होने के कारण उनकी प्रैक्टिस लगातार प्रभावित हो रही थी। पिछले वर्ष परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह द्वारा आयोजित ‘खेल महाकुंभ’ के दौरान अर्राफ ने मंत्री से अपनी इस समस्या को साझा किया था। उस समय दयाशंकर सिंह ने उन्हें अत्याधुनिक राइफल उपलब्ध कराने का भरोसा दिया था, जिसे आज उन्होंने अपना वादा निभाते हुए पूरा कर दिया।
9 वर्ष की उम्र से दिखा रहे हैं प्रतिभा, अब लक्ष्य ओलंपिक गोल्ड
राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन: अर्राफ अली राष्ट्रीय स्तर तक अपनी निशानेबाजी का उत्कृष्ट प्रदर्शन कर चुके हैं।
बचपन से ही मेधावी: अर्राफ के पिता ने बताया कि उनके बेटे ने मात्र 9 वर्ष की आयु में ही राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जीतकर अपनी अद्भुत प्रतिभा का परिचय दे दिया था। इसके बाद उसने जोनल और राष्ट्रीय स्तर पर लगातार कई पदक जीते।
अगला लक्ष्य: अत्याधुनिक राइफल मिलने के बाद अर्राफ ने कहा कि उनके खेल जीवन की सबसे बड़ी चुनौती अब दूर हो गई है। उनका अगला लक्ष्य भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए ओलंपिक में स्वर्ण पदक गोल्ड मेडल जीतना है। इस बड़ी मदद के लिए खिलाड़ी के पूरे परिवार ने परिवहन मंत्री का आभार व्यक्त किया है।
प्रतिभाओं को संसाधनों की कमी नहीं होने देंगे: दयाशंकर सिंह
इस अवसर पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि किसी भी होनहार प्रतिभा को केवल संसाधनों या पैसों की कमी के कारण पीछे नहीं रहने दिया जाएगा। ऐसे उदीयमान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाना और प्रोत्साहित करना समाज और सरकार दोनों की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विश्वास जताया कि अर्राफ अपनी कड़ी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करेंगे और बलिया सहित पूरे उत्तर प्रदेश व भारत का नाम रोशन करेंगे।
बुलंदशहर: NH-34 पर दो ऑटो के बीच आमने-सामने की भीषण भिड़ंत, 2 की मौके पर ही मौत, 3 गंभीर घायलhttps://t.co/STxKjG54U1
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 30, 2026













