बलरामपुर: जरवा पुलिस की बड़ी कामयाबी, 12 साल से फरार चल रहा गैर-जमानती वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार

जरवा (बलरामपुर)

बलरामपुर जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली जरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलरामपुर जनपद में अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोतवाली जरवा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी तुलसीपुर श्री अभय प्रताप मल्ल के कुशल पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष कोतवाली जरवा योगेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने पिछले 12 वर्षों से लगातार फरार चल रहे एक शातिर गैर-जमानती मफरूर वारंटी अभियुक्त को दबोच लिया है।

12 साल बाद चढ़ा पुलिस के हत्थे, धारा 82 के तहत जारी थी उद्घोषणा

मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को जरवा पुलिस ने अथक प्रयास और सटीक सुरागरसी के आधार पर इस कामयाबी को अंजाम दिया। पकड़ा गया अभियुक्त चन्दर, थाना कोतवाली जरवा पर साल 2014 में पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 107/2014, धारा 363/366 भादवि (IPC) से संबंधित है।

यह अभियुक्त पिछले 12 सालों से अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए माननीय न्यायालय द्वारा उक्त अभियुक्त के विरुद्ध गैर-जमानती वारंट (NBW) और धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत भगोड़ा घोषित करते हुए कुर्की की उद्घोषणा भी जारी की गई थी। पुलिस ने सभी विधिक औपचारिकताएं पूर्ण कर अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: चन्दर पुत्र द्वारिका

निवासी: ग्राम रामपुर त्रिलोकपुर, थाना कोतवाली जरवा, जनपद बलरामपुर।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम:
इस लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 बृजभूषण यादव (थाना कोतवाली जरवा),हे0का0 संजय कुमार (थाना कोतवाली जरवा),का0 हरवेन्द्र सिंह (थाना कोतवाली जरवा) मुख्य रूप से शामिल रहे.

कोतवाली जरवा पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की इलाके में काफी चर्चा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले और न्याय प्रणाली से भागने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.