बड़ौत: ई-रिक्शा चालकों ने की बैठक, यूनियन गठन के साथ तय हुआ नया किराया और रूट नियम

बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रविवार 28 जून को तहसील परिसर के मैदान में ई-रिक्शा चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत श्रमिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों के नेतृत्व में रविवार 28 जून को तहसील परिसर के मैदान में ई-रिक्शा चालकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में बढ़ती महंगाई के मद्देनजर ई-रिक्शा चालकों ने अपनी समस्याओं को साझा करते हुए यूनियन बनाने और किराया वृद्धि की मांग उठाई। चालकों का कहना था कि शहर में दुकानदारों और फेरीवालों के अतिक्रमण के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे उन्हें स्थानीय लोगों और अन्य वाहन चालकों के साथ आए दिन वाद-विवाद व लड़ाई-झगड़े का सामना करना पड़ता है। उन्होंने इस संबंध में स्थानीय प्रशासन से सहयोग की अपील की है।

सभासद विक्रांत तोमर की मौजूदगी में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता प्रवीण वर्मा ने की, जबकि संचालन भी स्थानीय सभासद द्वारा किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद समाजसेवी मोहित चौहान ने चालकों को संबोधित करते हुए संगठित होकर यूनियन बनाने और यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने का आह्वान किया।

बैठक में ई-रिक्शा चालकों की आम सहमति से तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए:

किराया निर्धारण: एक अड्डे से दूसरे अड्डे तक का किराया, तथा अड्डे से नगर के मध्य भाग (बाजार) तक का किराया ₹10 निर्धारित किया गया है।

अनुशासन और लाइन व्यवस्था: प्रत्येक ई-रिक्शा स्टैंड (अड्डे) पर सभी चालक क्रम के अनुसार लाइन लगाकर ही सवारियां बिठाएंगे, ताकि अव्यवस्था न फैले।

पहचान और रूट चार्ट: यूनियन की ओर से सभी ई-रिक्शा पर रूट के अनुसार ‘रिक्शा नंबर’ और ‘किराया सूची’ अंकित की जाएगी। साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर रिक्शा चालक का नाम, पता, मोबाइल नंबर और परिचय पत्र (आईडी कार्ड) भी जारी किया जाएगा।

इस बैठक में क्षेत्र के सैकड़ों ई-रिक्शा चालक और एसोसिएशन के पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.