बिधूना (औरैया)
औरैया जनपद पुलिस की संवेदनशीलता और जल्द कार्रवाई के चलते शनिवार को दो मासूम बच्चियों के लापता होने का मामला चंद घंटों में ही सुलझ गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद पुलिस की संवेदनशीलता और जल्द कार्रवाई के चलते शनिवार को दो मासूम बच्चियों के लापता होने का मामला चंद घंटों में ही सुलझ गया। पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक वर्मा के निर्देशन में गुमशुदा बच्चों की तलाश के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” के तहत थाना बिधूना पुलिस टीम ने बाजार से गुम हुई दो सगी नाबालिग बच्चियों को सकुशल बरामद कर उनके रोते-बिलखते परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस के इस मानवीय और त्वरित कार्य की स्थानीय जनता व परिजनों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की जा रही है।
पिता के साथ बाजार आईं थीं बच्चियां, भीड़ में हुईं लापता
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार को एक व्यक्ति अपनी दो मासूम बेटियों (उम्र करीब 08 वर्ष और 06 वर्ष) को साथ लेकर कुछ जरूरी सामान खरीदने बिधूना बाजार आया हुआ था। बाजार में भारी भीड़ होने के कारण दोनों बच्चियां अचानक अपने पिता की उंगली छोड़कर कहीं आगे निकल गईं और भीड़भाड़ में लापता हो गईं। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चियां नहीं मिलीं, तो बदहवास पिता ने स्थानीय पुलिस को मामले की सूचना दी।
भगत सिंह चौराहे के पास से मिलीं मासूम, परिजनों ने जताया आभार
नाबालिग बच्चियों के गायब होने की सूचना मिलते ही बिधूना कोतवाली पुलिस तुरंत एक्टिव मोड पर आ गई। थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने बाजार और आस-पास के प्रमुख तिराहों-चौराहों पर सघन तलाश शुरू की।
कड़ी मशक्कत के बीच पुलिस टीम ने दोनों बच्चियों को भगत सिंह चौराहे के पास से सुरक्षित ढूंढ निकाला। बच्चियों के मिलने के बाद पुलिस उन्हें कोतवाली लेकर आई और उनके परिजनों को सूचित किया। थाने पहुंचे माता-पिता अपनी लाडलियों को सही-सलामत देख भावुक हो गए और पुलिस टीम का सहृदय आभार व्यक्त किया। स्थानीय नागरिकों ने भी बिधूना पुलिस की मुस्तैदी और ‘ऑपरेशन मुस्कान’ की सफलता को खूब सराहा।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













