बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र के फरीदपुर जंगलों में बहने वाली काली नदी से परोली गांव के पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव का शव बरामद हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर क्षेत्र के फरीदपुर जंगलों में बहने वाली काली नदी से परोली गांव के पूर्व प्रधान सुनील कुमार राघव का शव बरामद हुआ है। सुनील राघव 4 दिन पहले परोली गांव से लापता हो गए थे।
सूचना मिलते ही सलेमपुर पुलिस लगातार 4 दिनों से काली नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही थी। शव मिलने की सूचना पर फॉरेंसिक टीम और दोनों थानों की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।
दो बार ग्राम प्रधान रह चुके सुनील राघव के निधन से पूरे गांव में शोक की लहर है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













