बुलंदशहर
बुलंदशहर जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में क्षेत्र की जर्जर सड़कों और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में क्षेत्र की जर्जर सड़कों और विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक में जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर मंथन किया गया।
बैठक के दौरान जिला पंचायत क्षेत्र की टूटी-फूटी और क्षतिग्रस्त सड़कों की समस्या को प्रमुखता से उठाया गया। सदस्यों ने कहा कि सड़कों की खराब स्थिति के चलते आमजन को रोजाना परेशानी झेलनी पड़ रही है। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी क्षतिग्रस्त सड़कों की शीघ्र मरम्मत एवं नए निर्माण कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएं, जिससे आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा उपलब्ध हो सके।
बैठक में क्षेत्र के समग्र विकास और जनसुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस अवसर पर कहा गया कि जनहित सर्वोपरि है और क्षेत्र के विकास के साथ-साथ प्रत्येक नागरिक की सुविधा सुनिश्चित करना हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
बैठक में सिकंदराबाद से विधायक लक्ष्मी राज सिंह और बुलंदशहर सांसद डॉ. भोला सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यों में तेजी लाने और जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया।
बैठक में देवेंद्र सिंह लोधी, किशन पाल सिंह लोधी
चौधरी ओंकार सिंह वॉर्ड नंबर 48/सहित 19 अन्य जिला पंचायत सदस्य एवं संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













