औरैया
औरैया जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को थाना दिबियापुर में आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ का नेतृत्व किया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के आला अधिकारियों ने जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए शनिवार को थाना दिबियापुर में आयोजित ‘थाना समाधान दिवस’ का नेतृत्व किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी (DM) औरैया बृजेश कुमार एवं पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक भारती ने संयुक्त रूप से दूर-दराज से आए फरियादियों की शिकायतों और समस्याओं को बेहद गंभीरता से सुना।
थाना समाधान दिवस के दौरान राजस्व और पुलिस विभाग से संबंधित कई मामले सामने आए। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मौके पर मौजूद संबंधित राजस्व और पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि जिन मामलों में संयुक्त कार्रवाई की आवश्यकता है, वहां टीमें तत्काल मौके का स्थलीय निरीक्षण (स्पॉट वेरिफिकेशन) करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी प्राप्त मामलों का निस्तारण पूरी पारदर्शिता और नियमानुसार समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किया जाए, ताकि जनता को बार-बार चक्कर न काटने पड़ें।
इस दौरान पुलिस और राजस्व विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारीगण तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने मातहतों को सचेत किया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी प्रकार की शिथिलता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












