सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर जनपद के अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में शनिवार 27 जून 2 को कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के निर्देशानुसार और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में शनिवार 27 जून 2 को कम्युनिटी पुलिसिंग अभियान के तहत एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ मयंक द्विवेदी के पर्यवेक्षण में चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़िला बुजुर्ग में पुलिस टीम ने जनसंवाद स्थापित किया।

प्रभारी निरीक्षक राजेश गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस गोष्ठी में पुलिस टीम ने गांव के बुजुर्गों और अन्य ग्रामीणों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं, आवश्यकताओं और कुशल-क्षेम के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ग्रामीणों को शासन द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी एवं सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
इसके साथ ही पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से क्षेत्र में शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। वर्तमान में बढ़ते डिजिटल अपराधों को देखते हुए लोगों को साइबर ठगी से सतर्क रहने के टिप्स दिए गए और किसी भी आपात स्थिति या समस्या होने पर तत्काल पुलिस को सूचना देने के लिए प्रेरित किया गया। पुलिस के इस सराहनीय कदम और जनसंपर्क कार्यक्रम की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की और पुलिस प्रशासन के प्रति अपना विश्वास व सहयोग का भरोसा जताया।
इस कम्युनिटी पुलिसिंग टीम में उपनिरीक्षक सुधाकर राय, कांस्टेबल पंकज वर्मा, महिला कांस्टेबल शालू और रिक्रूट महिला कांस्टेबल मनीता शामिल रहीं।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












