संभल
संभल कोतवाली संभल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भवानीपुर के एक युवक की दबंगों की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल कोतवाली संभल क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव भवानीपुर के एक युवक की दबंगों की कथित पिटाई के बाद इलाज के दौरान मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में मौत हो गई। परिजनों का गंभीर आरोप है कि कोर्ट से जमानत पर रिहा होने के बाद 20-25 लोगों ने रास्ते से उसका अपहरण किया और बेरहमी से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अजीमुद्दीन के पुत्र अनस उर्फ आर्यन के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि गत 18 जून को नगर मजिस्ट्रेट सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट से जमानत मिलने के बाद अनस अपने चाचा व अन्य परिजनों के साथ गाड़ी से घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में अनुज और मनोज सहित करीब 20 से 25 हथियारबंद लोगों ने उनकी गाड़ी को घेरकर हमला कर दिया और शीशे तोड़ दिए। हमलावर अनस को जबरन गाड़ी से खींचकर ले गए और लाठी-डंडों, सरियों व लात-घूंसों से उसे बेरहमी से पीटा। इसके बाद आरोपी उसे अधमरी हालत में भवानीपुर की पुलिया पर फेंककर फरार हो गए।
घटना के बाद लहूलुहान हालत में अनस को पहले संभल कोतवाली और फिर अस्पताल ले जाया गया। मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल के आईसीयू में आठ दिनों तक जिंदगी और मौत से संघर्ष करने के बाद शुक्रवार को उसने दम तोड़ दिया। रात करीब 9 बजे पोस्टमार्टम के बाद अनस का शव गांव पहुंचा, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। पीड़ित परिवार ने डीआईजी मुरादाबाद को प्रार्थना पत्र सौंपकर सभी नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या की धाराओं में सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026












