सिद्धार्थनगर
सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोटन पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत लोटन पुलिस और सशस्त्र सीमा बल की संयुक्त टीम ने एक नेपाली नागरिक को गिरफ्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से 75 लीटर अवैध डीजल और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिसे अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के निर्देश पर सीमा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चिउरहिया गांव के पगडंडी मार्ग पर एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार को रोका। तलाशी लेने पर उसके पास मौजूद दो गैलनों से कुल 75 लीटर डीजल (एक गैलन में 25 लीटर और दूसरे में 50 लीटर) बरामद हुआ।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान नेपाल के रूपनदेही जनपद के मधुबनिया थाना क्षेत्र स्थित पिपरहवा निवासी संतोष साहनी 28 पुत्र अनिरुद्ध के रूप में हुई है। पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीम (जिसमें उपनिरीक्षक राहुल गुप्ता, कांस्टेबल बलराम यादव, विजय यादव और एसएसबी बीओपी हरिवंशपुर के सहायक उपनिरीक्षक विजय कुमार व अन्य शामिल रहे) ने बरामद डीजल और बाइक को सीमा शुल्क अधिनियम की धारा-11 के तहत कस्टम कार्यालय ककरहवा भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सीमा पार तस्करी के विरुद्ध यह कड़ा अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
महराजगंज निचलौल थाना क्षेत्र के मटरा-धमउर एसएसबी रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां मोहर्रम का मेला देखकर लौट रहे पांच लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। @maharajganjpol @Uppolice pic.twitter.com/muZTmKenoX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 27, 2026













