महराजगंज: निचलौल रजिस्ट्री कार्यालय के शौचालय में मिले जमीन के दस्तावेज, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल

महराजगंज

महराजगंज उप निबंधक रजिस्ट्री कार्यालय में जमीनों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज उप निबंधक रजिस्ट्री कार्यालय में जमीनों से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों के रखरखाव पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कथित तौर पर रजिस्ट्री कार्यालय के शौचालय में जमीन संबंधी जरूरी दस्तावेज बिखरे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस घटना के बाद कार्यालय की कार्यप्रणाली और सरकारी अभिलेखों की सुरक्षा को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

स्थानीय अधिवक्ताओं और जानकारों के अनुसार, बैनामा और भूमि संबंधी दस्तावेज भविष्य में मालिकाना हक, नामांतरण और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं। ऐसे सुरक्षित और संवेदनशील अभिलेखों का इस तरह शौचालय में पाया जाना विभागीय लापरवाही की पराकाष्ठा है। इन दस्तावेजों के नष्ट या गायब होने से भविष्य में आम जनता को गंभीर परेशानियों और भूमि विवादों का सामना करना पड़ सकता है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए निचलौल के उपजिलाधिकारी (एसडीएम) सिद्धार्थ गुप्ता ने बताया कि अभी तक उनके संज्ञान में यह मामला नहीं आया था। उन्होंने आश्वस्त किया कि वायरल वीडियो की सत्यता की जांच कराई जाएगी और तथ्यों के आधार पर लापरवाही बरतने वाले संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.