जौनपुर में अकीदत के साथ निकाला गया 10वें मोहर्रम का जुलूस, शाम-ए-गरीबां की मजलिस में उमड़ा जनसैलाब

जौनपुर

जौनपुर जनपद में 10वें मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में 10वें मोहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों की याद में पारंपरिक ताजिया जुलूस पूरी अकीदत और गमगीन माहौल में निकाला गया। शहर के हर घर, चौक और इमामबाड़ों से उठे ताजिए अपने कदीम (पारंपरिक) रास्तों से होते हुए बेगमगंज स्थित सदर इमामबाड़ा पहुंचे, जहां नम आंखों से ताज़ियों को सुपुर्द-ए-खाक किया गया।

ताजिया दफन होने के बाद देर शाम इमामबाड़े में ‘शाम-ए-गरीबां’ की मजलिस का आयोजन हुआ। इस मजलिस में सभी कौम और संप्रदायों के लगभग 20 हजार से अधिक लोगों ने शिरकत की और कर्बला के शहीदों की शहादत का जिक्र सुन भावुक हो गए। मजलिस के समापन पर जौनपुर की विभिन्न मातमी अंजुमनों ने नौहाख्वानी, मातम और सीनाजनी कर मौला इमाम हुसैन को खिराज-ए-अकीदत पेश किया, जिसके साथ ही 10वें मोहर्रम के कार्यक्रमों का समापन हुआ।

इस पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जौनपुर पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से डटा रहा। वहीं, मीडिया नेटवर्क ‘वॉयस ऑफ न्यूज 24’ के ब्यूरो चीफ तारिक अली खान के नेतृत्व में रिपोर्टर्स की टीम ने भी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यक्रम की कवरेज की। स्थानीय लोगों ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.