महराजगंज: झुनुवां ग्राम प्रधान पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, जिलाधिकारी से निष्पक्ष जांच की मांग

महराजगंज

महराजगंज जनपद के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झुनुवां में सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के फरेंदा विकास खंड अंतर्गत ग्राम पंचायत झुनुवां में सरकारी धन के दुरुपयोग और विकास कार्यों में बड़े पैमाने पर हेराफेरी का मामला सामने आया है। गांव के ही एक जागरूक निवासी ने जिलाधिकारी (डीएम) महराजगंज को एक शिकायती पत्र सौंपकर ग्राम प्रधान पर विभिन्न जनकल्यणकारी योजनाओं में गंभीर अनियमितता और भ्रष्टाचार बरतने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की किसी उच्चाधिकारी से निष्पक्ष जांच कराकर विधिक कार्रवाई की मांग की है।

सौंपे गए शिकायती पत्र में आरोप लगाया गया है कि केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘प्रधानमंत्री आवास योजना’ के पात्रों के चयन और धन आवंटन सहित गांव में कराए गए अन्य निर्माण कार्यों के क्रियान्वयन में जमकर धांधली की गई है। इसके अतिरिक्त, गांव की सार्वजनिक सुरक्षित भूमि और खेल मैदान के आवंटन व उपयोग को लेकर भी ग्राम प्रधान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीनी हकीकत की जांच होने पर बड़ा खुलासा हो सकता है। ग्रामीण ने डीएम से मांग की है कि जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाए।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.