ककोड़: मौत को दावत देता नाला निर्माण! मुख्य हाईवे पर बिखरी निर्माण सामग्री, बड़े हादसे का खतरा

ककोड़

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद-जेवर मार्ग पर स्थित नगर पंचायत ककोड़ में चल रहा नाला निर्माण कार्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सिकंदराबाद-जेवर मार्ग पर स्थित नगर पंचायत ककोड़ में चल रहा नाला निर्माण कार्य राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण कार्य में उपयोग की जा रही सामग्री मुख्य हाईवे पर पड़ी हुई है, जिससे किसी भी समय बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।

हैरानी की बात यह है कि निर्माण स्थल पर न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया है और न ही सुरक्षा के अन्य आवश्यक इंतजाम किए गए हैं। दिन-रात व्यस्त रहने वाले इस मार्ग पर बिखरी निर्माण सामग्री दुर्घटना की आशंका को बढ़ा रही है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क से सामग्री नहीं हटाई गई तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

इस संबंध में नगर पंचायत ककोड़ के चेयरमैन मोहित सिंगल से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सड़क पर पड़ी निर्माण सामग्री ठेकेदार और मजदूरों की लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने कहा कि मामले की जानकारी मिल गई है और जल्द ही सड़क से सामग्री हटवाकर व्यवस्था को दुरुस्त कराया जाएगा।

अब सवाल यह है कि जब कार्य नगर पंचायत की देखरेख में कराया जा रहा है तो सुरक्षा मानकों की अनदेखी क्यों हो रही है। यदि कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह बड़ा प्रश्न बना हुआ है।

 

.

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.