महराजगंज
महराजगंज जनपद के प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते असंतुलन को दूर करने और भावी पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से बसंतपुर राजा स्थित ऑलमाइट एकेडमी स्कूल में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के प्रकृति और मानव के बीच बढ़ते असंतुलन को दूर करने और भावी पीढ़ी को पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने के उद्देश्य से बसंतपुर राजा स्थित ऑलमाइट एकेडमी स्कूल में सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का भव्य शुभारंभ हुआ। “सतत विकास एवं पर्यावरण संरक्षण में बौद्ध दृष्टिकोण” विषय पर आधारित इस विशेष कार्यशाला (बोधि पथ) का आयोजन अंतरराष्ट्रीय बौद्ध शोध संस्थान लखनऊ, उत्तर प्रदेश संस्कृत विभाग तथा विकल्प फाउंडेशन लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक सर्वेश मिश्रा ने दीप प्रज्ज्वलित कर और मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर किया।
संस्कृत, पाली भाषा और प्रकृति का संगम है ‘बोधि पथ’
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बौद्ध धर्म-दर्शन, संस्कृत शिक्षा और पाली भाषा के संरक्षण व संवर्धन के साथ-साथ आम जनमानस में पर्यावरण संरक्षण के प्रति अलख जगाना है। ‘बोधि पथ’ के माध्यम से विद्यार्थियों और समाज को बौद्ध विचारधारा के उन मूल सिद्धांतों से जोड़ा जा रहा है, जो सतत विकास, वैश्विक शांति, करुणा और प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व की सीख देते हैं। सात दिनों तक चलने वाले इस बौद्धिक अनुष्ठान में विशेषज्ञों द्वारा बौद्ध संस्कृति, धरोहर संरक्षण, सामुदायिक व शैक्षिक उन्नति, संस्कृत जागरूकता, मानसिक विकास और रोजगारपरक अवसरों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया जाएगा।
मानव अस्तित्व के लिए बौद्ध दर्शन आज बेहद प्रासंगिक
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमलेश वर्मा ने कहा कि आज के आधुनिक दौर में पर्यावरण संरक्षण केवल एक नैतिक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व को बचाने का एकमात्र जरिया बन चुका है। बौद्ध दर्शन हमें प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और संयम सिखाता है, जो वर्तमान वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों का प्रभावी समाधान है।
इस अवसर पर दीनानाथ विश्वकर्मा, विद्यालय की प्राचार्या रिचा मिश्रा, सुरेश कुमार, अंश लाल श्रीवास्तव, बृजबिहारी गुप्ता, अनीता सहित विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













