औरैया
औरैया आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए औरैया जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया आगामी मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सकुशल संपन्न कराने के लिए औरैया जिला पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। सुरक्षा व्यवस्थाओं और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक औरैया अभिषेक भारती ने प्रेस वार्ता कर मीडिया को व्यापक कार्ययोजना और सुरक्षा तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी। इस दौरान उनके साथ अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आलोक मिश्रा भी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि त्योहार के दौरान जिले में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। संवेदनशील इलाकों और जुलूस मार्गों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके साथ ही, असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए डिजिटल सर्विलांस, ड्रोन कैमरों और सीसीटीवी का सहारा लिया जाएगा।
अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा ने बताया कि जिले के सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समिति (पीस कमेटी) की बैठकें आयोजित करने और स्थानीय नागरिकों से निरंतर संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर भ्रामक या सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ साइबर सेल पूरी मुस्तैदी से नजर रख रही है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने सभी जिलावासियों से त्योहार को आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













