बलिया
बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत रेवती बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक मझौवा मठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक अत्यंत दुर्लभ और ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग सामने आया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया उत्तर प्रदेश के बलिया जिला अंतर्गत रेवती बस स्टैंड स्थित ऐतिहासिक मझौवा मठ लक्ष्मी नारायण मंदिर में एक अत्यंत दुर्लभ और ऐतिहासिक धार्मिक प्रसंग सामने आया है। यहाँ मात्र 11 वर्ष के बालक शास्वत शौर्य तिवारी ने वैदिक रीति-रिवाज के साथ मझौवा मठ की प्रतिष्ठित महंत की गद्दी संभाल ली है। धार्मिक अनुष्ठानों और गूंजते वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूज्य संत रामभद्राचार्य उर्फ बालक दास ने बालक का विधिवत राज्याभिषेक कराया। चादरपोशी और अभिषेक के बाद संतों ने बाल महंत शास्वत शौर्य का नया नामकरण ‘श्याम नारायण रामानुज श्री वैष्णोदास’ किया।
इस भव्य धार्मिक आयोजन से पूर्व बाल महंत का उपनयन संस्कार संपन्न कराया गया, जिसके बाद स्वामी रामभद्राचार्य उर्फ बालक दास ने उन्हें दीक्षा प्रदान कर गुरु-शिष्य परंपरा का निर्वहन किया। गुरु रामभद्राचार्य ने मीडिया को बताया कि यद्यपि महंत की गद्दी शास्वत शौर्य को सौंप दी गई है, परंतु उनकी अल्पायु को देखते हुए वे अभी गुरु के सानिध्य में रहकर सनातन धर्म, शास्त्रों और उच्च शिक्षा का अध्ययन करेंगे। तब तक मठ का प्रशासनिक संचालन नियुक्त संरक्षकों की देखरेख में सुचारू रूप से किया जाएगा।
गौरतलब है कि बीते वर्ष 25 जून 2025 को तत्कालीन महंत मकसुदनाचार्य के ब्रह्मलीन होने के बाद से यह प्रतिष्ठित पद रिक्त चल रहा था। रविवार को आयोजित इस भव्य भंडारे और संत समागम में कदम चौराहा बलिया बड़ी मठिया के महंत रामउदार दास, छोटी मठिया के महंत सीताराम दास तथा काशी के महंत रामनारायण दास त्यागी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य पुरोहित पंडित घनश्याम मिश्र, सुनील पाण्डेय शास्त्री, रविशंकर पाण्डेय और अवधेश पाण्डेय ने पूजा-अर्चना संपन्न कराई।
मठ की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने के लिए पुरुषोत्तम तिवारी और करुणानिधि तिवारी को आधिकारिक रूप से संरक्षक नियुक्त किया गया है। इस ऐतिहासिक अवसर पर गोन्हिया छपरा मठ के महंत विनय ब्रह्मचारी, बाबा महेंद्रनाथ मठ के महंत तारकेश्वर गिरि, त्यागी महाराज सहित देश के विभिन्न कोनों से आए बड़ी संख्या में साधु-संत, नागा सन्यासी और स्थानीय श्रद्धालु मौजूद रहे।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













