महराजगंज
महराजगंज नगर पालिका परिषद महराजगंज के आजाद नगर वार्ड में नालियां जाम होने और चारों तरफ गंदगी फैलने से स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पालिका परिषद महराजगंज के आजाद नगर वार्ड में नालियां जाम होने और चारों तरफ गंदगी फैलने से स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है। वार्ड के जमाल अहमद के घर के पास की मुख्य नाली पूरी तरह से चोक हो चुकी है, जिसके कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। नियमित साफ-सफाई न होने से स्थानीय निवासियों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी रोष है।
मोहल्ला निवासी रामाशंकर यादव ने बताया कि नाली का ढाल विपरीत दिशा में होने के कारण जल निकासी पूरी तरह बाधित है। मामूली बारिश में भी स्थिति नारकीय हो जाती है। स्थानीय निवासी मुस्तफा अली और जमाल अहमद का आरोप है कि इस गंभीर समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन पालिका प्रशासन ने आज तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला।
जाम नालियों व सड़ते पानी के कारण क्षेत्र में मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है, जिससे संक्रामक बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। आक्रोशित नागरिकों ने नगर पालिका के सफाई एवं जल निकासी विभाग से नाली की तत्काल मरम्मत व सफाई कराने की पुरजोर मांग की है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026












