नौतनवा: कूड़े के ढेर में तब्दील हुई नहर, संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ा, एसडीएम ने दिए कार्रवाई के निर्देश

महराजगंज

महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र की नहर रोड पर स्थित नहर इन दिनों स्थानीय निवासियों की लापरवाही और नगर पालिका की उदासीनता के कारण कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नगर पालिका क्षेत्र की नहर रोड पर स्थित नहर इन दिनों स्थानीय निवासियों की लापरवाही और नगर पालिका की उदासीनता के कारण कूड़े के ढेर में तब्दील हो चुकी है। आसपास के घरों का कचरा, प्लास्टिक और घरेलू अपशिष्ट लगातार नहर में फेंके जाने से पानी पूरी तरह सड़ चुका है, जिससे क्षेत्र में असहनीय बदबू और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। इससे स्थानीय स्तर पर संक्रामक बीमारियों के फैलने का गंभीर खतरा पैदा हो गया है।

नहर किनारे रहने वाले सुरेंद्र, रामानुज, बिंद्रेश, दिनेश सिंह, हरकेश और राम मिलन सहित अन्य लोगों ने नगर पालिका की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में नियमित कूड़ा उठान न होने के कारण लोग मजबूरी में नहर में कचरा फेंक रहे हैं, जिससे स्वच्छता अभियान केवल कागजों तक सिमट कर रह गया है।

बढ़ते आक्रोश के बीच स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से तत्काल नहर की सफाई कराने, नियमित कूड़ा कलेक्शन शुरू करने और नहर में कचरा फेंकने वालों पर जुर्माना लगाने की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए उपजिलाधिकारी (एसडीएम) नवीन प्रसाद ने बताया कि संबंधित विभाग को पत्र भेजकर इस संबंध में तत्काल और आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.