महराजगंज
महराजगंज जनपद के आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल और पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी लगातार संवेदनशील क्षेत्रों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। जिले में अमन-चैन बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर पीस कमेटी की बैठकें आयोजित कर धर्मगुरुओं और संभ्रांत नागरिकों से संवाद किया जा रहा है।
कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए पुलिस बल लगातार पैदल गश्त कर रहा है। साथ ही, सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाओं और अफवाहों को रोकने के लिए विशेष निगरानी टीम सक्रिय कर दी गई है। पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सोनौली सीमा पर भी चौकसी बढ़ा दी गई है; डॉग स्क्वायड की मदद से सघन चेकिंग अभियान चलाकर पहचान पत्र देखने के बाद ही प्रवेश की अनुमति दी जा रही है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कड़े निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित कराते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मोहर्रम पर 12 फीट से अधिक ऊंचे ताजिये नहीं बनाए जाएंगे। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि सुरक्षा मानकों और नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई होगी। एसपी शक्ति मोहन अवस्थी ने आमजन से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
धनारी के थाने में आग लगाने वाले ग्रामीण की मौतः ड्रोन की निगरानी में अंतिम संस्कार, सीओ-पीएसी समेत 80 पुलिसकर्मी तैनात रहेhttps://t.co/vn3PtrBsA0
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 22, 2026













