संभल में योग सप्ताह के तहत योगाभ्यास, मानसिक स्वास्थ्य के लिए बांटी गई औषधियां

संभल

संभल 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में ‘योग दिवस सप्ताह’ के अंतर्गत एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में संभल के शंकर भूषण शरण जनता इंटर कॉलेज में ‘योग दिवस सप्ताह’ के अंतर्गत एक विशेष योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शनिवार सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से मानसिक स्वास्थ्य और तनाव मुक्ति पर ध्यान केंद्रित किया गया। नगर पालिका परिषद संभल द्वारा आयोजित इस शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति ने सहयोग दिया।

शिविर में योग साधक अमित शुक्ला के निर्देशन में बड़ी संख्या में लोगों ने शवासन, ध्यान मुद्रा, अनुलोम-विलोम और कपालभाति जैसे महत्वपूर्ण प्राणायामों का अभ्यास किया। इसके साथ ही, नसों की कार्यप्रणाली को दुरुस्त करने के लिए उपस्थित साधकों को ‘मेधा क्वाथ’ काढ़ा भी वितरित किया गया। इस दौरान योग साधिकाओं ने विश्व शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ हवन में आहुतियां भी दीं।

मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू और जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता “मुखिया” सहित कुल 188 लोगों ने इस कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया। जिलाध्यक्ष ने आमजन से अपील की कि वे योग को केवल एक दिन या सप्ताह तक सीमित न रखकर अपनी दैनिक जीवन शैली का हिस्सा बनाएं। बता दें कि संभल, चंदौसी और गुन्नौर तहसीलों में 15 से 21 जून तक योग सप्ताह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में विवेक गोयल, विकास वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक और महिला साधिकाएं उपस्थित रहीं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.