बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के खरखौदा कस्बे में आयोजित पावन श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खरखौदा कस्बे में आयोजित पावन श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं का भारी हुजूम उमड़ पड़ा। यहाँ पूर्व चेयरमैन के सुपुत्र अजय त्यागी के फार्म हाउस पर इस भव्य और दिव्य राम कथा का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति रस की अविरल धारा बही। कथा के दौरान बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रभु श्रीराम के चरित्र का गुणगान सुना।
भगवान शिव ने किया माता पार्वती की शंकाओं का समाधान: शांतनु महाराज
गोरखपुर से पधारे परम पूज्य शान्तनु महाराज ने कथा के मुख्य प्रसंग में भगवान शिव एवं माता पार्वती के संवाद का बेहद भावपूर्ण और मार्मिक वर्णन किया। महाराज जी ने श्रद्धालुओं को रसपान कराते हुए बताया कि
जब माता पार्वती ने भगवान श्रीराम के स्वरूप, मानवीय लीलाओं और उनकी महिमा को लेकर प्रश्न पूछे, तब महादेव ने उनकी शंकाओं का समाधान किया। भगवान शिव ने श्रीराम के दिव्य चरित्र, उनके आदर्श जीवन, मर्यादा और उनकी अनंत महिमा का विस्तारपूर्वक वर्णन कर संसार को धर्म का सच्चा मार्ग दिखाया।
श्रीराम कथा के इन अमृतमय प्रसंगों और भक्ति रस से ओत-प्रोत भजनों ने पांडल में मौजूद सभी श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया और उन्हें धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह सहित कई गणमान्य रहे मौजूद
इस आध्यात्मिक और पावन अवसर पर मुख्य रूप से भाजपा नेता व अनूपशहर ब्लॉक प्रमुख अतुल कुमार सिंह सहित क्षेत्र के कई वरिष्ठ और गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने व्यास पीठ का आशीर्वाद लिया।
पूरा कथा परिसर समय-समय पर श्रद्धालुओं द्वारा लगाए जा रहे ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के गगनभेदी उद्घोष से गुंजायमान रहा। अंत में आरती और प्रसाद वितरण के साथ धार्मिक कार्यक्रम का समापन हुआ।
नैनीताल-कालाढूंगी मार्ग पर लाल मिट्टी के पास टेंपो ट्रैवलर गहरी खाई में गिरने से दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हुए। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के रहने वाले हैं सभी यात्री pic.twitter.com/BovBYPYGon
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 18, 2026













