बुलंदशहर:गार्गी त्यागी को नगर पालिका जहांगीराबाद के ईओ का अतिरिक्त प्रभार, अनूपशहर का कार्यभार भी संभालेंगी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अनूपशहर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी को नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद के अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद में शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था के तहत अनूपशहर नगर पालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी गार्गी त्यागी को नगर पालिका परिषद जहांगीराबाद के अधिशासी अधिकारी पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आदेश के अनुपालन में उन्होंने बुधवार को जहांगीराबाद पहुंचकर कार्यभार ग्रहण कर लिया।

अब गार्गी त्यागी अनूपशहर के साथ-साथ जहांगीराबाद नगर पालिका का भी कार्य देखेंगी। नगर में लंबे समय से स्थायी अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त चल रहा था, जिसके कारण विकास कार्यों एवं दैनिक प्रशासनिक कार्य में बाधा आ रही थी।

कार्यभार संभालने के बाद ईओ गार्गी त्यागी ने कर्मचारियों से परिचय लिया और प्राथमिकता के आधार पर साफ-सफाई, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत व कर वसूली को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप नगर के विकास कार्यों में तेजी लाई जाएगी।

स्थानीय सभासदों एवं नागरिकों ने इस निर्णय का स्वागत किया है। लोगों को उम्मीद है कि अनुभवी अधिकारी के नेतृत्व में नगर विकास को नई दिशा मिलेगी।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.