मुंगराबादशाहपुर: स्कूलों के पास शराब दुकान खोलने का महिलाओं ने किया तीखा विरोध, बंद करने की मांग

जौनपुर

जौनपुर जनपद के विकास खंड के अमोध गांव में ग्रामीण महिलाओं ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के निकट संचालित देशी शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


जौनपुर जनपद के विकास खंड के अमोध गांव में ग्रामीण महिलाओं ने प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के निकट संचालित देशी शराब की दुकान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। गांव का माहौल खराब होने और बच्चों के भविष्य पर पड़ रहे बुरे असर से आक्रोशित महिलाओं ने दुकान के सामने एकत्र होकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं का आरोप है कि इस शराब की दुकान के कारण गांव का सामाजिक वातावरण लगातार दूषित हो रहा है। दुकान के आसपास शैक्षणिक संस्थान स्थित हैं, जिसके चलते स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं और उनके अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। शराबी आए दिन हुड़दंग मचाते हैं, जिससे विशेषकर छात्राओं और महिलाओं में असुरक्षा और भय का माहौल बना रहता है।

महिलाओं ने बताया कि यह दुकान देर रात तक खुली रहती है और वहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जो बच्चों की पढ़ाई और मानसिक सुरक्षा पर बेहद नकारात्मक प्रभाव डाल रहा है। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर इस शराब की दुकान को आबादी और स्कूल से दूर स्थानांतरित या बंद कराने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई, तो वे चक्काजाम और बड़े आंदोलन के लिए विवश होंगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.