सहारनपुर: कंपनी के MD का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर 5 लाख की साइबर ठगी, जांच शुरू

सहारनपुर

सहारनपुर जनपद में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज हथकंडा अपनाते हुए एक प्रतिष्ठित कंपनी को पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

सहारनपुर जनपद में साइबर ठगों ने धोखाधड़ी का एक सनसनीखेज हथकंडा अपनाते हुए एक प्रतिष्ठित कंपनी को पांच लाख रुपये का चूना लगा दिया। शातिर ठगों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक का फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर कंपनी के मुख्य लेखाकार ( से यह मोटी रकम अपने खाते में ट्रांसफर करा ली।

मामला शिवपुरी कॉलोनी (तोता चौक) निवासी राजीव अग्रवाल से जुड़ा है, जो गोयल कैल कार्बोनेट लिमिटेड कंपनी में बतौर लेखाकार कार्यरत हैं। जानकारी के अनुसार, बीती 16 जून को राजीव के मोबाइल पर कंपनी के एमडी अनिल कुमार गुप्ता के नाम और फोटो वाला एक व्हाट्सएप मैसेज आया, जिसमें किसी आवश्यक भुगतान के लिए तत्काल पांच लाख रुपये भेजने के निर्देश दिए गए थे।

फोन रिसीव न होने पर नेट बैंकिंग से भेजे रुपए

लेखाकार ने पुष्टि के लिए उस नंबर पर कॉल करने का प्रयास किया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुई। इसके तुरंत बाद ठगों ने व्हाट्सएप पर एक बैंक खाते का विवरण साझा किया। एमडी का आदेश मानकर राजीव अग्रवाल ने कंपनी के शिवालिक स्मॉल फाइनेंस बैंक खाते से नेट बैंकिंग के जरिए पांच लाख रुपये यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक के उस खाते में ट्रांसफर कर दिए।

एमडी के फोन आने पर खुला ठगी का राज

धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब कुछ समय बाद खुद एमडी अनिल कुमार गुप्ता ने फोन कर किसी अन्य भुगतान की जानकारी ली। जब राजीव ने पांच लाख रुपये ट्रांसफर करने की बात बताई, तो एमडी ने ऐसा कोई भी मैसेज भेजने से साफ इनकार कर दिया। कंपनी को समझ आ गया कि वे साइबर क्राइम का शिकार हो चुके हैं। पीड़ित लेखाकार ने तत्काल साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तकनीकी जांच और ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.