महाराणा प्रताप की 486वीं जयंती पर युवाओं से राष्ट्र सेवा का आह्वान, नरोरा में हुआ भव्य समारोह

बुलंदशहर

बुलंदशहर नरोरा बुधवार को महाराणा प्रताप संघर्ष समिति नरोरा द्वारा ज्येष्ठ माह की तिथि के अनुसार शूरवीर वीर शिरोमणि हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


बुलंदशहर नरोरा बुधवार को महाराणा प्रताप संघर्ष समिति नरोरा द्वारा ज्येष्ठ माह की तिथि के अनुसार शूरवीर वीर शिरोमणि हिंदू हृदय सम्राट महाराणा प्रताप जी की 486वीं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आयोजकों के साथ मुख्यातिथि डॉ चंद्रमोहन सिंह, कर्नल रघुराज सिंह, मंडल अध्यक्ष क्षत्रिय महासभा ज्ञानेंद्र सिंह राघव एवं संरक्षक कुंवर अभय प्रताप सिंह ने महाराणा प्रताप के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर पुष्पांजलि अर्पित करके किया।

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री डॉ चंद्रमोहन सिंह, मंडल अध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा मेरठ व जिला कोऑर्डिनेटर कांग्रेस ज्ञानेंद्र सिंह राघव तथा कर्नल रघुराज सिंह ने महाराणा प्रताप द्वारा सनातन की रक्षा के लिए लड़ी गई लड़ाइयों, उनके त्याग, तपस्या और बलिदान की धरोहर से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि अगर महाराणा प्रताप न होते तो आज लोकतंत्र और संविधान नहीं होता।

ज्ञानेंद्र सिंह राघव ने कहा कि आज युवाओं को कुरीतियों से दूर रहकर बेहतर शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए और लोकतंत्र के युग में समाज के लोगों को एकत्रित होकर अपनी भागीदारी बढ़ाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि एक समय था जब सभी दलों से मिलाकर पूरे देश में 8 से 10 मुख्यमंत्री क्षत्रिय समाज से आते थे, लेकिन आज स्थिति घटकर हाशिए पर है। इससे सबक लेते हुए महाराणा प्रताप के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके मार्ग पर चलकर राष्ट्र सेवा में जुटना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर डॉक्टर बीपी सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नरेश चौहान, बबलू चौहान, नीरज चौहान, राजेश चौहान, महासचिव प्रदीप राघव, दिनेश सिसोदिया, अभिषेक प्रधान सहित सैकड़ों क्षत्रिय बंधु एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.