बुलंदशहर
बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार, 17 जून को एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार, 17 जून को एडीएम फाइनेंस अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। बैठक में जिला एवं तहसील स्तर के सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दर्जनों समस्याएं उठाईं।
BKU अराजनैतिक के युवा जिला अध्यक्ष ठाकुर शैलेंद्र आर्य और जिला संरक्षक चौधरी कुलदीप गुड्डू ने किसानों की समस्याओं को विस्तार से अधिकारियों के सामने रखा। पिछले किसान दिवसों में उठाई गई समस्याओं के निस्तारण पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
ठाकुर शैलेंद्र आर्य ने उठाए ये प्रमुख मुद्दे
SDO बिजली बुगरासी पर कार्रवाई की मांग
शैलेंद्र आर्य ने SDO प्रवीण कुमार वर्मा पर किसानों के उत्पीड़न व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि SDO कई गांवों में बिना एस्टीमेट के लाइन खड़ी करवा कर एक कनेक्शन पर दो-दो ट्यूबवेल चलवा रहे हैं। चेतावनी दी कि तत्काल सख्त कार्रवाई नहीं हुई तो BKU अराजनैतिक चीफ इंजीनियर कार्यालय पर तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना देगी।
गिनोरा-नंगली-खानपुर संपर्क मार्ग
बताया कि आजादी के बाद भी यह मार्ग जर्जर हालत में है और गहरे गड्ढों में तब्दील हो चुका है। खानपुर को जनपद का 17वां ब्लॉक घोषित किया जा चुका है। वहां थाना, अस्पताल, स्कूल, बैंक, सहकारी समिति सब हैं, फिर भी मुख्य मार्ग खराब है। बरसात में किसान और स्कूली बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। रास्ते को तुरंत पक्का कराने की मांग की।
टूटी पड़ी पंचायतों की सड़कें
बुलंदशहर की सभी ग्राम पंचायतों में पानी की टंकी लगाने के लिए सड़कें तोड़ी गई थीं। पूरी पंचवर्षीय योजना बीत चुकी है, लेकिन रास्ते अब तक नहीं बने। इन्हें तुरंत ठीक कराने की मांग उठाई।
जिला संरक्षक कुलदीप गुड्डू ने भी दर्जनों शिकायतें किसान दिवस में रखीं। गांव याकूबपुर बैलौट से जुड़ी कई समस्याओं का अधिकारियों ने मौके पर ही निस्तारण किया।
इस अवसर पर नगर अध्यक्ष बुलंदशहर इरफान अली, खानपुर नगर अध्यक्ष सावेज खान, सरफराज, रिजवान खान, बाबा अनूप सिंह, महराज, मीनू सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत दूल्हा सुमाली (टोला पिपरहवा) में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ अपने कमरे में सो रहे एक 22 वर्षीय युवक की अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। pic.twitter.com/WIQDApPGla
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 17, 2026













