ककोड़ में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से टेंपो सवार महिला की मौत, पति गंभीर

बुलंदशहर

बुलंदशहर थाना ककोड़ क्षेत्र के ककोड़-सिकंदराबाद मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सीएनजी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर थाना ककोड़ क्षेत्र के ककोड़-सिकंदराबाद मार्ग पर मंगलवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सीएनजी टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में टेंपो सवार एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव समसपुर निवासी सुरेशचंद अपनी पत्नी मंजू (38 वर्ष) के साथ नोएडा से ड्यूटी कर सीएनजी टेंपो से अपने गांव लौट रहे थे। शाम करीब 6:15 बजे जब उनका टेंपो ककोड़-सिकंदराबाद मार्ग पर आशीर्वाद मैरिज होम और द रॉयल प्लाजा के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार वाहन ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।

इस हादसे में मंजू की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि टेंपो चला रहे सुरेशचंद गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची ककोड़ पुलिस ने घायल सुरेशचंद को तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सरजेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और परिजनों से तहरीर मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.