महराजगंज
महराजगंज जनपद के क्षेत्र के झुनुवां चौराहे पर तेज आंधी के कारण एक विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक उखड़कर जमीन पर गिर गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के क्षेत्र के झुनुवां चौराहे पर तेज आंधी के कारण एक विद्युत ट्रांसफार्मर अचानक उखड़कर जमीन पर गिर गया। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, आज से ही मुख्य विद्युत लाइन पूरी तरह खराब पड़ी है। ट्रांसफार्मर धराशायी होने के बाद से क्षेत्र में गंभीर बिजली संकट खड़ा हो गया है। भीषण गर्मी और उमस के बीच बिजली न होने से पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित हो रही है, जिससे लोगों में रोष है।
व्यापारियों और ग्रामीणों ने विद्युत विभाग के उच्चाधिकारियों से तत्काल संज्ञान लेने की मांग की है। लोगों का कहना है कि विभाग जल्द से जल्द नए ट्रांसफार्मर की व्यवस्था करे और लाइन की मरम्मत कराकर बिजली आपूर्ति बहाल करे, ताकि क्षेत्रवासियों को इस संकट से राहत मिल सके।
सिद्धार्थनगर: केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर मंत्री अनिल राजभर ने गिनाईं उपलब्धियांhttps://t.co/aPbaXgHM6H
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026












