महराजगंज
महराजगंज: बृजमनगंज विकास खंड कार्यालय में खंड विकास अधिकारी और ग्राम पंचायत सचिवों के बीच विवाद गहरा गया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

शनिवार को दोनों पक्षों के बीच हुई तीखी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला गरमा गया है। वीडियो में सचिव बीडीओ पर अभद्र भाषा और गाली-गलौज करने का आरोप लगा रहे हैं।
हेमंत कुमार, आनंद पांडेय और अरुण कुमार सहित अन्य सचिवों का आरोप है कि बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला अक्सर शराब के नशे में रहते हैं। वे कर्मचारियों के साथ अपमानजनक व्यवहार करते हैं और बात-बात पर नौकरी से हटाने की धमकी देते हैं। सचिवों के अनुसार, अवकाश के दिन भी उन्हें जबरन कार्यालय बुलाया गया। करीब दो महीने पहले भी ऐसा ही विवाद हुआ था, जिसकी लिखित शिकायत उच्च अधिकारियों से की गई थी। अब पीड़ित सचिवों ने बीडीओ को पद से हटाने की मांग की है।
दूसरी ओर, बीडीओ कृष्णकांत शुक्ला ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार और झूठा बताया है। विवाद बढ़ता देख सहायक पंचायत अधिकारी गुलाब पाठक और ब्लॉक प्रमुख ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थता की, जिसके बाद स्थिति शांत हुई।













