मेजा
प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरकटवा गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरंबेरी से हत्या कर दी गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

प्रयागराज जनपद के मेजा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरकटवा गांव में सोमवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक ही परिवार के तीन लोगों की बेरंबेरी से हत्या कर दी गई। मंगलवार सुबह घर के बाहर खून से लथपथ शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
प्राथमिक जांच और शिनाख्त के अनुसार, मृतकों की पहचान श्याम लाल गुप्ता (65), अमरावती देवी (55) और इंद्रावती देवी (50) के रूप में हुई है। वारदात की गंभीरता को देखते हुए मंगलवार सुबह ही एडिशनल पुलिस कमिश्नर लॉ एंड ऑर्डर डॉ. अजय पाल शर्मा, डीसीपी विवेक चंद्र यादव और एसीपी मेजा भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।
घर पर अकेले थे पीड़ित, सिर पर वार कर हुई हत्या
ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, इस परिवार के अधिकांश पुरुष सदस्य रोजी-रोटी के सिलसिले में राज्य से बाहर रहते हैं। मृतका अमरावती देवी के पति नेब्बू लाल राजस्थान में रहकर नौकरी करते हैं, जबकि दूसरी मृतका इंद्रावती देवी के पति दूधनाथ का पहले ही देहांत हो चुका है। मृतक श्याम लाल गुप्ता रिश्ते में दोनों महिलाओं के जेठ थे। घर में पुरुषों की अनुपस्थिति का फायदा उठाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया।
अधिकारियों का बयान: मेजा थाना प्रभारी दीनदयाल सिंह ने बताया कि तीनों पीड़ितों के सिर पर भारी वस्तु से वार करके हत्या की गई है। घटना की वैज्ञानिक जांच के लिए डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीमों ने भी मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।
परिजनों ने जताया शक, पुलिस जांच में जुटी
डीसीपी विवेक चंद्र यादव ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती पूछताछ में परिजनों ने कुछ स्थानीय संदिग्धों पर हत्या का शक जाहिर किया है। पुलिस जमीनी रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं और एंगल्स को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से तफ्तीश कर रही है।
परिजनों से प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए कई विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस बेखौफ ट्रिपल मर्डर केस का पर्दाफाश कर हत्यारों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
महराजगंज : नौतनवा रेलवे अंडरपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनीhttps://t.co/Tsds6T0pzW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026












