मिर्जापुर: पुलिस और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, पैर में गोली लगने से एक तस्कर घायल, दो साथी भी गिरफ्तार

विंध्याचल

मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच एक मुठभेड़ हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह पुलिस और गौ तस्करों के बीच एक मुठभेड़ हो गई। इस क्रास फायरिंग में पुलिस की जवाबी कार्रवाई के दौरान एक शातिर गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जबकि घेराबंदी कर उसके दो अन्य साथियों को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, विंध्याचल पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली थी कि तस्कर एक पिकअप गाड़ी में गोवंशों को लादकर तस्करी के लिए ले जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और संदिग्ध पिकअप को रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देख चालक गाड़ी को तेज रफ्तार में भगाने लगा, जिसके बाद पुलिस टीम ने पीछा शुरू किया।

दादर पहाड़ी पर हुई मुठभेड़ और गिरफ्तारी

भाग रहे तस्कर लालगंज रोड पर दादर पहाड़ी की तरफ निकल गए, जहाँ पुलिस ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया। खुद को पुलिस से घिरा देख तस्करों ने पुलिस टीम पर सीधी फायरिंग झोंक दी। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में एक तस्कर के पैर में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस ने तीनों को दबोच लिया।

पकड़े गए आरोपियों का विवरण इस प्रकार है

रोहित यादव (घायल): निवासी मिर्जापुर (इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती)।

अशोक यादव: निवासी जनपद चंदौली।

राजीव तिवारी: निवासी जनपद चंदौली।

गोवंश, हथियार और पिकअप बरामद

एनकाउंटर के बाद पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तस्करी में प्रयुक्त एक पिकअप गाड़ी, 5 जीवित गायें, एक अवैध देसी पिस्टल और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। सभी गोवंशों को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया है।

पुलिस की शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने अंतरजनपदीय गौ तस्करी नेटवर्क से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। विंध्याचल थाना पुलिस ने तीनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है।

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.