बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के बुलंदशहर ब्लॉक परिसर में आज मंगलवार को एक भव्य जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के बुलंदशहर ब्लॉक परिसर में आज मंगलवार को एक भव्य जनकल्याणकारी शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने क्षेत्रवासियों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनहितकारी व गरीब कल्याण योजनाओं की प्रगति और उनके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जनसभा को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. अंतुल तेवतिया ने कहा कि ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ के सफल 12 वर्षों में सरकार का एकमात्र संकल्प समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाना रहा है। उन्होंने मंच से नारा देते हुए कहा, जनकल्याण से जनविश्वास की प्राप्ति होगी और यही जनविश्वास आगे चलकर विकसित भारत का निर्माण करेगा।
अधिकारियों को समय पर लाभ देने के निर्देश
डॉ. अंतुल तेवतिया ने शिविर में लगे विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। उन्होंने मौके पर मौजूद प्रशासनिक और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र के सभी पात्र लाभार्थियों को बिना किसी परेशानी के समय से योजनाओं का लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
जनता की भारी उपस्थिति: इस जनकल्याणकारी शिविर में अपनी समस्याओं के निस्तारण और सरकारी योजनाओं की जानकारी लेने के लिए भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, महिलाएं और प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।
महराजगंज : नौतनवा रेलवे अंडरपास के पास मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में सनसनीhttps://t.co/Tsds6T0pzW
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 16, 2026













