बुलंदशहर: अहमदगढ़ में OYO होटलों पर पुलिस-प्रशासन का छापा, खंगाले गए रिकॉर्ड; संचालकों को कड़े निर्देश

अहमदगढ़

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज सोमवार को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में संचालित ओयो होटलों पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से औचक चेकिंग अभियान चलाया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देशानुसार आज सोमवार को अहमदगढ़ थाना क्षेत्र में संचालित ओयो होटलों पर पुलिस और प्रशासनिक टीम ने संयुक्त रूप से औचक चेकिंग अभियान चलाया। नायब तहसीलदार मरियम खातून और थाना पुलिस के नेतृत्व में हुए इस सघन निरीक्षण से होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।

अभियान के दौरान टीम ने होटलों के एंट्री रजिस्टर, सीसीटीवी कैमरों की स्थिति, आगंतुकों के पहचान पत्र (आईडी प्रूफ) और अन्य आवश्यक कानूनी दस्तावेजों की बारीकी से जांच की। पुलिस प्रशासन के अनुसार, इस विशेष चेकिंग के दौरान किसी भी होटल से कोई आपत्तिजनक वस्तु या संदिग्ध गतिविधि सामने नहीं आई है।

नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई: नायब तहसीलदार

निरीक्षण के बाद नायब तहसीलदार मरियम खातून ने सभी होटल प्रबंधकों और संचालकों को कड़े निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि होटल में ठहरने वाले हर ग्राहक का नियमानुसार सत्यापन और उनकी प्रविष्टियां रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है।

सुरक्षा मानकों पर जोर: संचालकों से सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करने और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना बिना देर किए तत्काल स्थानीय पुलिस को देने के लिए कहा गया है।

चेकिंग अभियान में शामिल रही यह टीम

इस सघन चेकिंग अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली टीम में मुख्य रूप से उपनिरीक्षक (SI): अनिल कुमार, अनीस अहमद,कास्टेबल: तफशील, हेमंत, संतोष कुमार, श्यामसुंदर,महिला कांस्टेबल: स्नेहा भदौरिया, शिवानी, हिमानी ठाकुर पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

Voice Of News 24 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.