घायल को न्याय के लिए भटकने को मजबूर, पुलिस पर लापरवाही का आरोप

महराजगंज

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के स्थानीय थाना क्षेत्र के धानी चौकी अंतर्गत एक तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल युवक न्याय के लिए भटकने को मजबूर है। परिजनों ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने और टालमटोल करने का गंभीर आरोप लगाया है।

जानकारी के अनुसार, धानी बाजार निवासी राजकुमार पुत्र स्व. कपिल देव को एक गाड़ी नंबर: UP 53 B 1594 ने जोरदार टक्कर मार दी थी, जिससे उनके जबड़े में गंभीर चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के बाद पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने तो पहुंचा दिया, लेकिन घटना के कई दिन बीत जाने के बाद भी अब तक मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है।

घायल के परिजनों का आरोप है कि वे न्याय की गुहार लेकर लगातार थाने और चौकी के चक्कर काट रहे हैं, परंतु पुलिस केस दर्ज करने में आनाकानी कर रही है। पीड़ित को अब तक कोई आर्थिक सहायता या मुआवजा भी नहीं मिल सका है, जिससे परिवार और स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.