बुलंदशहर
बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, जनकल्याण और जन सुरक्षा को समर्पित नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जहांगीराबाद स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा, जनकल्याण और जन सुरक्षा को समर्पित नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर जहांगीराबाद स्थित प्राचीन बालाजी मंदिर में विशेष पूजा-हवन का आयोजन किया गया।
भाजपा नेता रिंकू राणा के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी बुलंदशहर के पदाधिकारी,अनपूशहर विधायक संजय शर्मा और मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सम्पन्न हुए हवन में प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घ आयु एवं देश की निरंतर प्रगति के लिए आहुति दी गई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिंकू राणा ने कहा कि पिछले 12 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयां छुई हैं। गरीब कल्याण, किसानों की आय वृद्धि, महिला सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार और राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर सरकार ने ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। आज भारत विश्व पटल पर एक सशक्त और सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है, जिसका श्रेय मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व को जाता है।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” के मंत्र पर चलते हुए अंत्योदय को प्राथमिकता दी है। उज्ज्वल योजना, आयुष्मान भारत, जन-धन योजना और मेक इन इंडिया जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों के जीवन को बेहतर बनाया है।
इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के संकल्प “विकसित भारत 2047” को साकार करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण भी किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए और मोदी सरकार के 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना की।
पीबीसी भदोही ने जीता इराकियाना कप सीजन-3 का खिताब, फरहान को मिली ई-बाइकhttps://t.co/IfRjC3nWgp
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 10, 2026













