महराजगंज: भीषण गर्मी में बूंद-बूंद को तरस रही जनता; चौक में ₹15 लाख की सरकारी पेयजल योजना 2 महीने से ठप, जिम्मेदार मौन

चौक

महराजगंज जनपद में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच नगर पंचायत चौक से सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

महराजगंजजनपद में पड़ रही रिकॉर्ड तोड़ तपती गर्मी और लू के थपेड़ों के बीच नगर पंचायत चौक से सरकारी सिस्टम की घोर लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहाँ वार्ड नंबर 01, आंबेडकर नगर में लाखों रुपये की लागत से स्थापित सरकारी पेयजल व्यवस्था पिछले करीब दो महीने से पूरी तरह खराब पड़ी है। इस भीषण जल संकट के कारण स्थानीय नागरिकों का जीना मुहाल हो गया है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी जिम्मेदार अधिकारी कुंभकर्णी नींद सोए हुए हैं।

 

₹15 लाख की योजना बनी ‘सफेद हाथी’, पानी के लिए मची त्राहि-त्राहि

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत चौक के आंबेडकर नगर वार्ड में जनता को शुद्ध पेयजल मुहैया कराने के उद्देश्य से लगभग 15 लाख रुपये की भारी-भरकम सरकारी लागत से पेयजल प्लांट लगाया गया था।

स्थानीय निवासियों का आरोप है कि रख-रखाव के अभाव और तकनीकी खराबी के कारण यह पूरी व्यवस्था पिछले दो महीनों से ‘शोपीस’ बनी हुई है। पारा 44 डिग्री के पार पहुंच जाने के बावजूद इस घनी आबादी वाले वार्ड में पानी की आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे दलित बस्ती और आसपास के इलाकों में त्राहि-त्राहि मची हुई है।

वार्ड के आक्रोशित नागरिकों ने बताया कि भीषण गर्मी में गला तर करने और रोजमर्रा के कार्यों के लिए उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

पिछले दो महीने से हम लोग पानी की एक-एक बूंद के लिए परेशान हैं। घरों में खाना बनाने, कपड़े धोने और पीने के साफ पानी के लिए हमें काफी दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है या फिर निजी हैंडपंपों पर निर्भर रहकर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। नगर पंचायत कार्यालय में कई बार गुहार लगाई गई, लेकिन अधिकारी सिर्फ कोरा आश्वासन देकर पल्ला झाड़ लेते हैं।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.