बुलंदशहर: स्याना के हामिद नूर मार्केट से दिनदहाड़े बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई चोर की करतूत, तलाश में जुटी पुलिस

स्याना

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली स्याना क्षेत्र अंतर्गत हामिद नूर मार्केट में बुधवार को बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

_

बुलंदशहर जनपद के कोतवाली स्याना क्षेत्र अंतर्गत हामिद नूर मार्केट में बुधवार को बाइक चोरी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक शातिर चोर ने मार्केट के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल पर हाथ साफ कर दिया और रफूचक्कर हो गया। हालांकि, चोर की यह चालाकी ज्यादा देर छिप नहीं सकी और पूरी वारदात बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

CCTV फुटेज में साफ दिखा चोर का चेहरा

प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चले की पीड़ित व्यक्ति अपनी बाइक हामिद नूर मार्केट के बाहर खड़ी करके किसी काम से अंदर गया था। इसी दौरान ताक में बैठे शातिर चोर ने मौका पाकर बाइक का लॉक तोड़ा और उसे लेकर फरार हो गया।

बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर पता चला कि चोर की पूरी हरकत कैमरे में रिकॉर्ड हो चुकी है। फुटेज में चोर बेहद शातिर तरीके से बाइक को स्टार्ट कर ले जाता हुआ साफ दिखाई दे रहा है।

फुटेज कब्जे में लेकर चोर की तलाश में जुटी पुलिस

सरेबाजार हुई इस चोरी की घटना से स्थानीय व्यापारियों और ग्राहकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय कोतवाली स्याना पुलिस बिना वक्त गंवाए तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है।

हामिद नूर मार्केट से बाइक चोरी की सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर के हुलिए और चेहरे का मिलान किया जा रहा है। आसपास के क्षेत्रों और थानों में भी इनपुट साझा कर दिए गए हैं। जल्द ही चोर को चिन्हित कर बाइक बरामद कर ली जाएगी और आरोपी सलाखों के पीछे होगा।

 

 

Voice Of News 24
 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.