गोरखपुर में पुलिस का महा-अभियान: अवैध खनन और ओवरलोड मिट्टी ढोने वाले 39 डंपर-वाहन सीज, 22 का चालान

गोरखपुर

गोरखपुर जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़कों पर मौत बनकर दौड़ने वाले तेज रफ्तार डंपरों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

{

गोरखपुर जनपद में अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़कों पर मौत बनकर दौड़ने वाले तेज रफ्तार डंपरों के खिलाफ पुलिस और जिला प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई की है। मंगलवार की देर रात चले एक विशेष चेकिंग अभियान में स्पेशल टीम ने मिट्टी ढुलाई में लगे 39 भारी वाहनों (डंपर व ट्रक) को मौके पर ही सीज कर दिया। इसके अलावा नंबर प्लेट में हेराफेरी और परमिट के कागज न मिलने पर 22 अन्य गाड़ियों का भारी-भरकम चालान काटा गया है। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओं और ट्रांसपोर्टरों में हड़कंप मच गया है।

इन थानों पर सीज हुई गाड़ियां

इसमें कैंट पुलिस ने एक, खोराबार ने दो, एम्स ने एक, शाहपुर ने सात, गुलरिहा ने तीन, पीपीगंज ने एक, चिलुआताल ने तीन, गीडा ने एक, सहजनवा ने एक, हरपुर बुदहट ने एक, झंगहा ने एक, पिपराइच ने एक, गगहा ने तीन, बेलीपार ने तीन, उरुवा बाजार ने चार, खजनी ने तीन, सिकरीगंज ने एक और बेलघाट थाना पुलिस ने दो वाहनों को सीज किया। वहीं चार थानों की पुलिस ने 22 वाहनों का चालान किया।

लापरवाही और तेज रफ्तार की शिकायतों पर बनी ‘स्पेशल टीम

अधिकारियों के मुताबिक, जिले भर में अवैध रूप से हो रहे खनन और रात के समय सड़कों पर लापरवाही से तेज रफ्तार में गाड़ियां दौड़ाने की लगातार गंभीर शिकायतें मिल रही थीं। इनसे आए दिन होने वाले सड़क हादसों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने एक संयुक्त स्पेशल टीम का गठन किया है

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.