बुलंदशहर को मिलेंगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं, जनसमस्याओं का होगा जल्द समाधान: अनुप्रिया पटेल

बुलंदशहर

अपना दल (एस) के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार भेंट की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

अपना दल (एस) के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राजकुमार भुर्जी के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री व अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल से शिष्टाचार भेंट की।

इस दौरान जिला अध्यक्ष ने बुलंदशहर जनपद के विकास, स्थानीय जनसमस्याओं और स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार से जुड़े मुद्दे मंत्री के समक्ष रखे। संगठन विस्तार और आगामी कार्ययोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

अनुप्रिया पटेल ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनने के बाद आश्वस्त किया कि “बुलंदशहर की जनता के हित में हर संभव सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे और जनहित के मुद्दों का जल्द निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने राजकुमार भुर्जी के जमीनी प्रयासों की सराहना भी की।

भेंट के समय ठाकुर अमरपाल सिंह, पूर्व प्रदेश सचिव व्यापार मंच, पुरुषोत्तम सैन, जिला उपाध्यक्ष, मोहम्मद असलम, विधानसभा अध्यक्ष सदर, राहुल सिंह, मुरादाबाद परिक्षेत्र अध्यक्ष जकी उल नासिर सहित जिले के अन्य पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Voice Of News 24