बुलंदशहर
बुलन्दशहर: जनहित एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 11 नायब तहसीलदारों के स्थानान्तरण के आदेश जारी कर दिए हैं। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर: जनहित एवं कार्यहित को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने 11 नायब तहसीलदारों के स्थानान्तरण के आदेश जारी कर दिए हैं। राजस्व सहायक पत्रांक 1438 के तहत जारी इस आदेश में सभी को तत्काल अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
तबादला सूची के अनुसार, बुलन्दशहर तहसील में तैनात ललित नरायण प्रशांत और स्नेह कुमार तिवारी को क्रमशः खुर्जा और डिबाई तहसील भेजा गया है। वहीं खुर्जा से निरंजन सिंह और नेहा गुप्ता को बुलन्दशहर तहसील में नई तैनाती मिली है।
अनूपशहर तहसील से अखिलेश कुमार यादव का तबादला स्याना तहसील किया गया है, जबकि डिबाई तहसील में तैनात लविन कुमार को अब खुर्जा में जिम्मेदारी संभालनी होगी। कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध सुश्री दीक्षा गौतम को अनूपशहर तहसील भेजा गया है।
इसके अलावा राजीव कुमार बुलन्दशहर से डिबाई, सन्दीप कुमार गौरव डिबाई से बुलन्दशहर और मुन्ने खां स्याना से अनूपशहर तहसील स्थानान्तरित किए गए हैं। खुशबू सिंह को अनूपशहर से हटाकर कलेक्ट्रेट से सम्बद्ध किया गया है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा और सभी संबंधित अधिकारी अनुपालन आख्या तत्काल उपलब्ध कराएं।
बुलन्दशहर में 11 नायब तहसीलदारों का तत्काल प्रभाव से तबादला, खुर्जा-बुलन्दशहर-डिबाई में फेरबदल pic.twitter.com/31OaxlTBWd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 1, 2026























