संभल
संभल/ हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर उत्तमा निवासी होमगार्ड जवान सतीश चंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा का प्रशिक्षण के दौरान अचानक निधन हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

संभल/ हयातनगर थाना क्षेत्र के ग्राम फतेहपुर उत्तमा निवासी होमगार्ड जवान सतीश चंद्र शर्मा पुत्र स्वर्गीय ओमप्रकाश शर्मा का प्रशिक्षण के दौरान अचानक निधन हो जाने से परिवार में कोहराम मच गया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।
सतीश चंद्र शर्मा होमगार्ड विभाग में सेवारत थे और विभागीय प्रशिक्षण के लिए मुरादाबाद गए हुए थे। उनकी ट्रेनिंग 2 मई 2026 से 30 मई 2026 तक निर्धारित थी। प्रशिक्षण के दौरान 29 मई को उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। इसकी सूचना विभाग द्वारा उनके परिजनों को दी गई।
सूचना मिलते ही परिजन मुरादाबाद पहुंचे और गंभीर हालत में उन्हें उपचार के लिए संभल के एक निजी अस्पताल में लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित किए जाने के बाद परिवार में मातम छा गया।
मृतक अपने पीछे पत्नी, एक पुत्री और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। परिवार के मुखिया के असामयिक निधन से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने भी गहरा शोक व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया।
मृतक के परिजनों ने शासन और प्रशासन से मांग की है कि परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए आश्रित कोटे के तहत परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए, जिससे परिवार का भरण-पोषण सुचारु रूप से हो सके।
ग्रामीणों ने भी सरकार से मृतक के परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने तथा आश्रित कोटे में नौकरी दिए जाने की मांग की है।
बुलंदशहर:खुर्जा में बनेगा बड़ा स्टेडियम! मंत्री गिरीश चन्द्र यादव ने दी पूर्ण आश्वासन, जल्द मिलेगी स्वीकृतिhttps://t.co/87O7p13kkK
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 30, 2026























