रामपुर
रामपुर आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए टांडा तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

रामपुर आगामी ईद-उल-अजहा (बकरीद) के त्योहार को शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए टांडा तहसील सभागार में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) ने टांडा नगर पालिका परिषद के अधिकारियों और कर्मचारियों को त्योहार के मद्देनजर शहर में साफ-सफाई, सड़कों पर प्रकाश (लाइटिंग) और निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए।
एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ईद के पावन पर्व पर शहर के सभी प्रमुख मार्गों, व्यस्त बाजारों, ईदगाहों, मस्जिदों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। उन्होंने नियमित रूप से कूड़ा उठाने, नालियों की मुस्तैद सफाई करने के साथ-साथ चूना और एंटी-लार्वा दवा का छिड़काव करने पर विशेष जोर दिया।
संवेदनशील इलाकों पर रहेगी विशेष नजर, लापरवाही पर होगी कार्रवाई
प्रशासन ने साफ किया कि त्योहार के दौरान शहर के संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि कहीं भी गंदगी या जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। सभी सफाई कर्मियों को अपने निर्धारित वार्डों और क्षेत्रों में समय पर उपस्थित रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही, त्योहार के दिनों में अतिरिक्त सफाई कर्मचारियों और कूड़ा उठाने वाले वाहनों को बैकअप में रखने के निर्देश दिए गए हैं।
जनता से अपील— खुले में न फेंकें जानवरों के अवशेष
एसडीएम ने बैठक में कहा कि टांडा में ईद पर बड़ी संख्या में कुर्बानी की परंपरा है, इसलिए नगर पालिका की टीम पूरी मुस्तैदी से ग्राउंड पर काम करे ताकि गंदगी न फैले। इसके साथ ही उन्होंने टांडा की आम जनता से भी बेहद भावुक अपील करते हुए कहा कि त्योहार के अवसर पर जानवरों के अवशेषों को खुले में कतई न फेंकें, बल्कि उन्हें निर्धारित और ढके हुए स्थानों पर ही डालें।
इस महत्वपूर्ण बैठक में एसडीएम टांडा, क्षेत्राधिकारी (सीओ) टांडा, अधिशासी अधिकारी (ईओ), नोडल अधिकारी धनीराम सैनी, तंजीम उलमा टांडा के सदस्य, स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि, अध्यक्ष प्रतिनिधि पति मकसूद लाला और अपना दल (एस) के नेता शरीफ अहमद सहित क्षेत्र के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने संयुक्त रूप से शहरवासियों से ईद पर स्वच्छता और भाईचारे की मिसाल पेश करने की अपील की।
UP: राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर,अब आयुर्वेद और होम्योपैथी से भी मिलेगा मुफ्त इलाज; सीएम योगी का बड़ा फैसलाhttps://t.co/GTvXa88xGU
— Voice of News 24 (@VOfnews24) May 27, 2026













