बुलंदशहर: प्रशिक्षण वर्ग से होता है कार्यकर्ताओं का निर्माण, राहुल गांधी को नहीं पता जमीनी हकीकत – स्वतंत्र देव सिंह

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के उत्तर प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह बुधवार को बुलंदशहर पहुंचे, जहां उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती और सरकार की नीतियों पर विशेष जोर दिया।

संगठन और कार्यकर्ताओं पर दिया बल

जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भाजपा में प्रशिक्षण वर्ग का विशेष महत्व है, क्योंकि इसी माध्यम से राष्ट्रभक्त और समर्पित कार्यकर्ताओं का निर्माण होता है। उन्होंने कहा कि संगठन और सरकार दोनों मिलकर एक टीम की तरह काम करते हैं, जिससे सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति यानी जनता तक पहुंचता है।

राहुल गांधी पर कसा तंज

कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा देश में महंगाई को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर जल शक्ति मंत्री ने तीखा पलटवार किया। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “राहुल गांधी ने कभी गांव, गरीब और किसानों की वास्तविक स्थिति को देखा ही नहीं है। उन्हें जमीनी हकीकत का कोई अंदाजा नहीं है। पता नहीं उन्हें कहां महंगाई दिखाई दे रही है।” उन्होंने आगे कहा कि आज केंद्र और प्रदेश सरकार के नेतृत्व में गरीब कल्याण की योजनाएं धरातल पर पारदर्शी तरीके से लागू हो रही हैं।

 

Voice Of News 24